संदेश

विजय दशमी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दशहरा और विजय दशमी का महत्व।।

चित्र
दशहरा हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। भगवान श्री राम ने रावण का इसी दिन वध किया था इसी हर्ष उल्लास को मनाने के लिए दशहरा त्योहार मनाया जाता है। एक और कथा के अनुसार माता दुर्गा नवरात्रि और 10 दिन के उपरांत महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। दशहरा इसी का प्रतीक है अर्थात बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की जीत। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो भी कार्य किया जाता है उसमें विजय प्राप्त होती है अर्थात किसी भी शुभ और नए कार्य को इस दिन किया जाए तो आप सफल होंगे। पुराने समय में राजे महाराजे इसी दिन पूजा करके युद्ध विजय के लिए प्रस्थान करते थे। इस दिन जगह-जगह पर मेले लगते हैं और रामलीला का त्यौहार मनाया जाता है। रावण का विशाल पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है। दशहरा अथवा विजयदशमी भगवान राम की विजय के रूप में मनाया जाता है। दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी के परित्याग की सद्प्रेरणा प्रदान करता है भगवान श्री राम और मां दुर्गा की कृपा आप सब पर बनी रहे। जय श्री राम 🙏🇮🇳 जय मा...